Rahul Gandhi Jharkhand Rally- 07 मई को झारखंड में राहुल गांधी करेंगे रैलियां, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, रांची। Rahul Gandhi Jharkhand Rally:कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दो-दो रैलियां मंगलवार को सिंहभूम और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में है। राहुल गांधी इन सभाओं में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के प्रत्याशियों

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, रांची। Rahul Gandhi Jharkhand Rally:कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दो-दो रैलियां मंगलवार को सिंहभूम और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में है। राहुल गांधी इन सभाओं में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

loksabha election banner

कांग्रेस की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि राहुल की रैली को लेकर संबंधित जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ जुटाने का किया जा रहा प्रयास

कार्यक्रमों में गठबंधन दलों की ओर से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 7 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरा को लेकर संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि राहुल गांधी सर्वप्रथम टाटा कॉलेज, चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार जोबा मांझी के समर्थन में दिन के 11:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लोहरदगा उम्मीदवार सुखदेव भगत के समर्थन में 2 बजे गुमला जिला के बसिया के कोनवीर में चुनावी सभा में भाग लेंगे।

कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

दोनों जगह पर आमसभा को सफल बनाने हेतु रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा के कार्यकर्ता एवं नेताओं को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभा स्थल पर तैयारियों की समीक्षा भी लगातार की जा रही है।

इसके अलावा इंडिया के घटक दलों एवं उम्मीदवार के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित कर सभा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

झारखंड के प्रथम चरण में होने वाले चार सीटों के लिए राहुल गांधी का यह प्रथम दौरा है। इसके पूर्व भी राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 8 दिनों तक झारखंड में रहे थे। इसी क्रम में झारखंड की समस्याओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया गया था।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Election News: Congress ने जारी की एक और स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खरगे व राहुल गांधी समेत कई नाम शामिल

Jharkhand में LIC एजेंट से लेकर डॉक्टर व वकील भी सियासी मैदान में; देखिए किस प्रत्याशी ने कहां तक हासिल की शिक्षा

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Alamgir Alam: आलमगीर आलम पर कसता जा रहा शिकंजा! अवैध खनन घोटाले में भी भूमिका तलाश रही ED

राज्य ब्यूरो, रांची। साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में भी ईडी के अधिकारियों की टीम अब मंत्री आलमगीर आलम की भूमिका तलाश रही है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now